सोमवार, 26 जनवरी 2015

एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में मात्र 31 गेंदों में शतक पूरा कर सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले यह कीर्तिमान न्यूजीलैण्ड के कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में शतक लगाकर बनाया था।
एचएस ब्रह्मा - 15 जनवरी, 2015 को हरि शंकर ब्रह्मा को भारत का 19वां मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। उन्होंने वीएस सम्पत का स्थान लिया।
लीला सैमसन - गुरमीत रामरहीम की विवादास्पद फिल्म ‘एमएसजी‘ को प्रमाण पत्र हेतु क्लीयरेंस देने के विरोध में लीला सैमसन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।
मैत्रिपाल श्रीसेना - मैत्रिपाल श्रीसेना ने श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के रूप में 9 जनवरी 2015 को कोलम्बो में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद हेतु हुए चुनाव में श्रीलंका के निवर्तमान राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को 57,68,090 वोट के मुकाबले 62,17,162 वोट से पराजित किया।
रिचर्ड राहुल वर्मा - भारतीय मूल के रिचर्ड राहुल वर्मा ने ‘भारत में अमेरिकी राजदूत‘ के रूप में 20 दिसंबर 2014 को वाशिंगटन में शपथ ली। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय में 46 वर्षीय राहुल वर्मा को उनके पद की शपथ दिलाई। वर्मा, नैंसी पॉवेल की जगह लेंगे, जिन्होंने वीजा फर्जीवाड़ा आरोपों पर भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के साथ सलूक को लेकर विवाद के बाद मार्च 2014 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल वर्मा भारत में अमेरिकी दूत के तौर पर शपथ लेकर इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी बन गए।
विवेक हैलगेर मूर्ति - अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल के रूप में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक हैलगेर मूर्ति के नाम को 15 दिसंबर 2014 को मंजूरी दी गई। अमेरिकी सीनेट ने देश के 19वें सर्जन जनरल के रूप में 37 वर्षीय विवेक हैलगेर मूर्ति के नाम को मंजूरी प्रदान की। इस पद पर पहुंचने वाले वह सबसे युवा और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।
अनिरुद्ध जगन्नाथ - मॉरीशस के राष्ट्रपति पुरयाग ने अनिरुद्ध जगन्नाथ को 14 दिसंबर 2014 को मॉरीशस का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। मॉरीशस के 2014 के चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद अनिरुद्ध जगन्नाथ छठी बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का जगह लिया। जगन्नाथ मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट पार्टी से संबंध रखते हैं और उनकी पार्टी ने मॉरीशस के 2014 के चुनाव में लेपेप के साथ गठबंधन किया।
सीमा मल्होत्रा - भारतीय मूल की सीमा मल्होत्रा को ब्रिटेन में पहली शैडो मंत्री नियुक्त किया गया। सीमा मल्होत्रा किसी भी पार्टी से शैडो मंत्री बनने वाली पहली सांसद बन गई। सीमा मल्होत्रा लेबर पार्टी से हैं। लेबर पार्टी ने घरेलू हिंसा और उससे संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सीमा मल्होत्रा की नियुक्ति की। शैडो मंत्री संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी का एक सदस्य होता है, जिसे अगर उसकी पार्टी सत्ता में आती है तो मंत्री पद दिया जाता है।
चन्द्रमौली कुमार प्रसाद - सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद को भारतीय प्रेस परिषद् का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हांेने मार्कण्डेय काटजू का स्थान लिया।
मोहिन्दर सिंह पज्जी - द्वितीय विश्व युद्ध के एक भारतीय पायलट स्वर्गीय मोहिंदर सिंह पज्जी के स्मरण में उनकी 8 फुट ऊँची कांस्य की प्रतिमा का अनावरण ग्रेट ब्रिटेन के संेट स्थित संत एड्रिक गार्डेन में किया गया। पज्जी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हाॅकर हरिकेन उड़ाया था।
सानिया मिर्जा -  सानिया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूएन वुमेन‘ ने दक्षिण एशिया के लिए अपना सद्भावना राजदूत नियुक्त किया है।
यशवर्धन शुक्ला - दिल्ली के 13 वर्षीय छात्र यशवर्धन शुक्ला द्वारा लिखित ‘गॉड ऑफ अंटार्कटिका’ उपन्यास प्रकाशित किया गया। यह उपन्यास देवताओं और राक्षसों की काल्पनिक कहानी है। इस उपन्यास को ‘रीडर्स पेराडाइज’ ने प्रकाशित किया।
अनूप मिश्रा - अनूप मिश्रा को 26 नवम्बर, 2014 को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया।
लक्ष्मीकान्त पार्सेकर - भाजपा के नेता लक्ष्मीकानत पार्सेकर ने 8 नवम्बर, 2014 को गोवा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
अनीता कपूर - अनीता कपूर (आईआरएस) को 1 नवम्बर, 2014 को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
फरहान अख्तर - फरहान अख्तर को यूएन विमेन का दक्षिण एशिया का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया।
डाॅ. ए. सूर्यप्रकाश - डाॅ. ए. सूर्यप्रकाश को 28 अक्टूबर, 2014 को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
लोकेश चन्द्रा - भाषाविद् एवं लेखक लोकेश चन्द्रा को भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
निरूपमा राव - पूर्व विदेश सचिव निरूपमा राव को जवाहर लाल मेमोरियल फण्ड द्वारा जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयन्ती 14 नवम्बर, 2014 से पहली ‘जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप‘ प्रदान की गई। वे ‘इतिहास में: भारत और चीन 1949-1962‘ विषय पर शोध कार्य कर रही हैं।
राॅबर्ट ओ. नील - ओसामा बिन लादेन को मारने वाला अमेरिकी नेवी सील कमाण्डो।
अरून्धती भट्टाचार्य - ‘फाॅच्र्यून इण्डिया‘ ने 9 नवम्बर, 2014 को जारी भारत की 50 सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की सूची में एसबीआई के चेयरपर्सन अरून्धती भट्टाचार्य को प्रथम स्थान पर रखते हुए देश की सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिला घोषित किया है।
विराट कोहली -  विराट कोहली सबसे कम पारी में अर्थात् सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 136वीं पारी में यह सफलता हासिल की। 6000 रन बनाने वाले वे विश्व के 47वें क्रिकेटर हैं।
रोहित शर्मा - 13 नवम्बर, 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 264 रनों की एतिहासिक पारी खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इन्टरनेशनल वनडे मैचों में यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
अनिर्बान लाहिड़ी - भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने मकाउ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 26 अक्टू, 2014 को जीता।
शरत गायकवाड़ - शरत गायकवाड़ ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में अक्टूबर, 2014 में आयोजित ‘एशियन पैरा गेम्स 2014‘ में भारत के लिए छह पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
मिशेल जाॅनसन -  आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जाॅनसन को आईसीसी द्वारा क्रिकेटर आॅफ द ईयर चुना गया।
अभिनव बिन्द्रा -  अभिनव बिन्द्रा को अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाली खेल महासंघ की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया।
डिल्मा रोसेफ - 26 अक्टू, 2014 को ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं।
अजिता राजी - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 24 अक्टूबर, 2014 को भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक अजिता राजी को स्वीडन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया।
गणपतराव देशमुख - ‘पीजेण्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी‘ के नेता गणपतराव देशमुख ने सर्वाधिक बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है। वे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की सांगोला सीट का प्रतिनिधित्व पिछले 54 वर्षों से कर रहे हैं एवं वर्ष 2014 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में इस सीट से 11वीं बार जीत दर्ज की।
के. चन्द्रशेखर राव - भारत के 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री।
आलोक शेट्टी - टाईम पत्रिका ने 28 वर्षीय भारतीय वास्तुकार आलोक शेट्टी को ‘कल का युवा नेता‘ घोषित किया है। शेट्टी ने को झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ से सुरक्षित और किफायती दरों के मकानों को डिजाइन तैयार करने के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
अनिल अग्रवाल - वेदान्ता रिसोर्सेज के चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने 26 सितम्बर, 2014 को अपनी कुल सम्पत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए दान देने की घोषणा की।
जोशुआ वांग - हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के नेता 18 वर्षीय जोशुआ वांग ‘स्काॅलरिज्म‘ के सह-संस्थापक हैं। इसी छात्र-संगठन के नेतृत्व में वर्ष 2014 में हांगकांग में विरोध प्रर्दशन किए गए।
पी. सदाशिवम् - 30 अगस्त, 2014 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम् को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे पहले न्यायाधीश हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
अमी बेरा - अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल के एकमात्र अमेरिकी अमी बेरा एक बार पुनः अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए।
वी. के. राजा - भारतवंशी जज वी. के. राजा 25 जून 2014 को सिंगापुर के 8वें अटॉर्नी जनरल बन गए।
आमिर खान -  यनिसेफ ने दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए अपना सद्भावना दूत आमिर खान को नियुक्त किया है।
जेम्स स्टोलटेनबर्ग -  नाॅर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री जेम्स स्टोलटेनबर्ग को 28 देशों के समूह ‘नाटो‘ का नया महासचिव बनाया गया है। नाटो का मुख्यालय बेल्जियम के बु्रसेल्स में है।
नरेन्द्र मोदी - भारत के 15वें प्रधानमंत्री एवं देश में आजादी के बाद जन्मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री। 5 नवम्बर, 2014 को जारी फोब्र्स पत्रिका की शक्तिशाली लोगों की सूची में मोदी को 15वें स्थान पर रखा गया।
जयराम रमेश - भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश को अक्टू, 2014 में सतत विकास पर गठित एक अन्तर्राष्ट्रीय वैश्विक अनुसंधान समिति - फ्यूचर अर्थ एंगेजमेण्ट कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इस समिति का गठन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, यूनेस्को एवं विश्व मौसम संगठन जैसे संगठनों ने मिलकर किया है।
मालावथ पूर्णा - आंध्र प्रदेश की 13 वर्षीय मालावथ पूर्णा माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की लड़की है, जिसने 52 दिनों की चढ़ाई के पश्चात् 25 मई, 2014 को यह सफलता प्राप्त की।
एंजेला मर्केल - फोब्र्स पत्रिका द्वारा जारी 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जर्मनी के चांसलर एंजेला मर्केल को प्रथम स्थान पर रखते हुए विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिला बताया गया है।
रेखा कालिंदी - बच्चों के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवम्बर 2014 में ‘चिल्डेªन हू चेंज्ड द वल्र्ड‘ नामक पुस्तक प्रकाशित किया गया। इस पुस्तक में विश्व की जिन 25 साहसी लड़कियों को जगह दी गई है, उनमें पश्चिम बंगाल की रेखा कालिंदी भी हैं। रेखा ने 10वीं कक्षा में पढ़ते समय अपनी शादी का विरोध किया, जिससे प्रेरणा लेकर उस क्षेत्र की कई लड़कियों ने कम उम्र में अपनी शादी का विरोध किया।
आरती देवी - वर्ष 2012 में देश में सबसे कम उम्र में सरपंच बनने वाली आरती देवी का चयन अमेरिका में फरवरी 2014 में सम्पन्न ‘इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम आॅन स्टेट एण्ड लोकल गवर्नमेंट्स‘ के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।
राजीव माथुर - गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व प्रमुख राजीव माथुर को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।
मुकुल रोहतगी - सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को भारत का महान्यायवादी नियुक्त किया गया है। वे देश के 14वें महान्यायवादी हैं।
महान्यायवादी देश का सर्वोच्च विधि अधिकारी होता है, जिसकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त इस पद पर रहता है।
अजीत डोभाल - भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अजीत डोभाल को भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
अनागारिका धर्मपाल - भारत सरकार ने श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षु अनागारिका धर्मपाल पर एक डाक टिकट जारी किया गया है। भारत में 19वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म को पुनर्जीवित करने का श्रेय धर्मपाल को जाता है। उन्होंने 1891 में बोधगया की यात्रा की थी एवं उसी वर्ष कोलम्बो में महाबोधि सोसायटी की स्थापना की थी।
दलबीर सिंह सुहाग - 31 जुलाई, 2014 को दलबीर सिंह सुहाग ने थलसेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
सत्या नडेला -  भारत के हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला को माइक्रोसाॅफ्ट का नया सीईओ बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: